स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा का स्वागत किया
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: हरियाणा प्रदेश स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन व
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
हरियाणा प्रदेश स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा का लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की तरफ से वत्स प्लाजा माडोठी बाजार बहादुरगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा का शॉल देकर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा जागड़ा सभा के प्रधान करतार जागड़ा के नेतृत्व में की गई और मंच का संचालन मास्टर दिलीप पाचाल के द्वारा किया गया। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलजुल कर व भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया। उनके साथ-साथ संघ के पदाधिकारी अनिल वर्मा, सीताराम, दीपक वर्मा, (उपप्रधान), संजय सोनी(कोषाध्यक्ष), बहादुरगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपप्रधान ओमप्रकाश वर्मा, बजरंग सोनी, कोषाध्यक्ष कैलाश वर्मा, मीडिया प्रभारी जॉनी वर्मा व प्रचार मंत्री रविकात का भी स्वागत किया गया। इस समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों रिशाल सिंह जागड़ा, रणवीर सैनी, प्रवेश गुप्ता, प्रमिंद्र जागड़ा, संजीव सैनी, सीताराम पाचाल, टोनी वत्स, मदनलाल शर्मा, काचा मराठा, बालकिशन कश्यप, जय किशन जागड़ा, मागेराम कटारिया, सुभाष, जय भगवान पाचाल, मनोज सैनी (बाबा), रितेश मुदगिल, संदीप पंडित, सुभाष (भोलू) आदि ने हरियाणा प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।