विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति एप के प्रति किया जागरूक
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र के ब्राइट एवेन्यू स्कूल में स्थानीय पुलिस द्वारा छात्रों को दु
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
क्षेत्र के ब्राइट एवेन्यू स्कूल में स्थानीय पुलिस द्वारा छात्रों को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया।
इस मौके पर सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्य प्रवीण शर्मा, यातायात पुलिस के समन्वयक सतीश कुमार, आसौदा चौकी प्रभारी सूरजभान, हरिप्रकाश एएसआइ मौजूद रहे। उन्होंने बताया की किस प्रकार यह ऐप डाउनलोड करना है और किसी भी महिला या स्कूल छात्रा द्वारा दुर्घटना होने या किसी भी समस्या आने पर इस एप के इस्तेमाल से उन्हें जल्द पुलिस सेवा मुहैया कराई जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट ने इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें