खेल मंत्री ने जल्द हॉस्टल चलाने के दिए आदेश
खिलाड़ियों की सरकार से मांग अब रंग दिखाने लगी। प्रदेश खेल मंत्री अनिल विज ने रविवार को जिला खेल अधिकारी को आदेश दिए है कि जल्द खेल हॉस्टल शुरू किया जाए। इसके लिए खेल विभाग से जल्द परमिशन लेने के लिए फाइल भेजने के आदेश दिए हैं। दरअसल गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम में पिछले साढ़े तीन साल से खेल हॉस्टल बंद किया हुआ है। प्रदेश खेल विभाग का एक मात्र खेल हॉस्टल को दोबारा शुरू करने के लिए मई माह में नेहरू स्टेडियम में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर हरियाणा राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ मुख्यअतिथि पहुंची थी और खिलाड़ियों ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ बदलवाने व खेल हॉस्टल को दोबारा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम उन्हें पत्र दिया था। जिसपर गार्गी ने खेल हॉस्टल व हॉकी एस्ट्रोटर्फ शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री के सम
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: खिलाड़ियों की सरकार से मांग अब रंग दिखाने लगी। गुरुग्राम के दौरे पर आए प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने रविवार को जिला खेल अधिकारी को आदेश दिए है कि जल्द खेल हॉस्टल शुरू किया जाए। इसके लिए खेल विभाग से जल्द अनुमति लेने के लिए फाइल भेजने के आदेश दिए हैं।
दरअसल गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम में साढ़े तीन साल से खेल हॉस्टल बंद किया हुआ है। प्रदेश खेल विभाग का एक मात्र खेल हॉस्टल को दोबारा शुरू करने के लिए मई माह में नेहरू स्टेडियम में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर हरियाणा राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ मुख्य अतिथि पहुंची थी और खिलाड़ियों ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ बदलवाने व खेल हॉस्टल को दोबारा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम उन्हें पत्र दिया था। जिसपर गार्गी ने खेल हॉस्टल व हॉकी एस्ट्रोटर्फ शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और मांग पूरा कराने का आश्वासन दिया था। खेल हॉस्टल हॉकी, वालीबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक के खिलाड़ियों के लिए चल रहा था। हॉकी एस्ट्रोटर्फ ::
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की मांग पर जिला प्रशासन से नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए खेल विभाग को आदेश दिए थे कि पीडब्ल्यूडी से बजट का ब्यूरो बनवाकर भेजा जाए। जिसपर 10 करोड़ से ज्यादा का बजट बनाकर भेजा गया है। जिसमें हॉकी एस्ट्रोटर्फ को नया लगाने के साथ डेढ़ फूट तक उठाकर लगाने का प्लान है। खेल मंत्री अनिल विज ने जल्द खेल हॉस्टल शुरू करने के आदेश दिए हैं और अब जल्द फाइनल भेजकर अनुमति ले ली जाएगी। हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए बजट ब्योरा मांगा गया था उसपर ब्योरा भेजा गया है।
परसराम, जिला खेल अधिकारी