यूपी के लिए... पिस्तौल दिखाकर फैक्टरी कर्मी से बोले बदमाश, जो सामान है निकाल दे
??? ?? ?????? ???????? ??????? ??? ??? ??????? ?? ??????? ?? ?? ?? ?? ??????? ????? ?? ??? ????? ?? ??????? ?? ??????? ??? ????? ???? ?? ??? ??? ????? ?? ????? ???? ?? ???? ??? ??? ??????? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ???? ?? ??????? ??????????? ??? ???? ?? ????? ??? ??? ??? ???? ?? ?????? ???? ?? ???? ??????? ?? ???? ???? ????????? ?????? ???????? ??????? ?? ????? ?? ??? ????? ???? ??????? ??? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ??? ?????? ?? ????? ?? ?? ??
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक फैक्टरी कर्मी को लूट लिया। वह फैक्टरी से मार्केट में सामान लाने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना से फैक्टरी कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उप्र के अलीगढ़ जिले के गांव उटासानी का रहने वाला धर्मेंद्र आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में स्थित पेंट फैक्टरी में एक साल से नौकरी कर रहा है। रविवार की दोपहर को वह दो बजे फैक्टरी से शहर की मार्केट में सामान लेने के लिए जा रहा था। जब फैक्टरी से कुछ दूरी पर प्लाट नंबर 2227 के सामने पहुंचा तो तीन युवक फैक्टरी के कोने पर खड़े थे। उन्होंने उसे एक दकदम पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उनमें से एक ने पिस्तौल निकाला और उस पर तान दिया। इसके बाद धमकी दी कि जो कुछ है निकाल दे। इससे वह सहम गया। इसी बीच दूसरे ने उसकी जेब से उसका मोबाइल फोन व दो हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे तीनों सामने की तरफ गंदे नाले की ओर भाग गए। तीनों बदमाशों की उम्र 30 साल के आसपास थी। धर्मेंद्र का कहना है कि सामने आने पर वह तीनों को पहचान सकता है। इधर, घटना की सूचना के बाद एमआइई चौकी पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। बाद में धर्मेंद्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पहले भी हो चुकी हैं वारदात :
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी कर्मियों के साथ लूटपाट की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं। हालांकि ज्यादातर सुलझ गई हैं। मगर पुलिस चौकी होने के बावजूद यहां पर बदमाशों ने इस बार दिनदहाड़े वारदात का दुस्साहस किया। वर्जन..
इस मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
--पवनवीर, एमआइई चौकी प्रभारी।