जमीनी रंजिश में चाची को गोलियां मारकर किया जख्मी
जमीनी रंजिश के चलते लोवा खुर्द गांव में दो युवकों ने अपनी चाची को घर में घुसकर गोली मार दी। महिला को दो गोली लगी है। उसे शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला कमलेश बुधवार की अल सुबह ज
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
जमीनी रंजिश के चलते लोवा खुर्द गांव में दो युवकों ने अपनी चाची को घर में घुसकर गोली मार दी। महिला को दो गोली लगी हैं। उसे शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला कमलेश बुधवार की अल सुबह जब अपने घर में चारपाई पर लेटी हुई थी, तब घटना को अंजाम दिया गया। हमले का आरोप उसके भतीजे मनोज व चांद पर है। हमलावरों ने महिला पर दो गोली चलाई। एक सिर को छूते हुए निकली जबकि दूसरी कंधे में लगी। घायल महिला के पुत्र दिनेश के बयान पर कार्रवाई की गई। दिनेश ने बताया कि वह करीब छह बजे भैसों का दूध दोह रहा था। घर में उसकी मां और भाई नरेश अलग-अलग कमरे में लेटे हुए थे। जब कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर आया। उसकी मां ने शोर मचाया, तो वह अपनी जान बचाने के लिए भागा। कमरे के अंदर मनोज व चांद गोली चला रहे थे। इसके बाद वे फरार हो गए। अगले ही पल पड़ोस से काफी लोग आ गए। वे सभी उसकी मां को बहादुरगढ़ के अस्पताल में लाए। बाद में पीजीआइ ले गए। इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की गई। चार साल से चली आ रही रंजिश
घायल महिला के पुत्र ने बताया कि उनके और हमलावरों के बीच चार साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में यह हमला किया गया। वर्जन..
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--सुनील कुमार, एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़