बहादुरगढ़ में मिले सात और कोरोना पॉजिटिव, 217 पर पहुंचा आंकड़ा
जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वीरवार को भी सात नए केस आए हैं। सातों केस बहादुरगढ़ से हैं। इनमें से दो को होम आइसोलेट किया गया है तथा अन्य को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वीरवार को भी सात नए केस आए हैं। सातों केस बहादुरगढ़ से हैं। इनमें से दो को होम आइसोलेट किया गया है तथा अन्य को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 217 पर पहुंच गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
वीरवार को मिले सात पॉजिटिव केसों में से सेक्टर छह से एक ही परिवार की दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा ओमेक्स सिटी, गांव कसार, लडरावण, कानौंदा व छोटूराम नगर से एक-एक केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। झज्जर के सिविल सर्जन डा. रणदीप पूनिया के अनुसार जिले में वीरवार को सात नए कोरोना केस मिले हैं। अभी तक 136 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 7़8 केस एक्टिव हैं।