सात और लोगों ने कोरोना को हराया, झज्जर जिले में 143 हुए ठीक
झज्जर जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में नौ नए केस मिले। इनमें दो बादली उपमंडल से हैं। बाकि सभी बहादुरगढ़ क्षेत्र से। इस बीच सात संक्रमित ठीक भी हुए हैं। नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 226 पर पहुंच गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
झज्जर जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में नौ नए केस मिले। इनमें दो बादली उपमंडल से हैं। बाकि सभी बहादुरगढ़ क्षेत्र से। इस बीच सात संक्रमित ठीक भी हुए हैं। नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 226 पर पहुंच गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 80 अभी एक्टिव हैं।
शुक्रवार को मिले नौ पॉजिटिव केसों में से चार तो रोहद गांव से है। जबकि दो केस बादली उपमंडल के गांव गुभाना से मिले हैं। इनके अलावा दो केस बहादुरगढ़ के रेलवे लाइन पार क्षेत्र की कालोनी जौहरी नगर से हैं। एक केस शहर से सटे सांखौल गांव में मिला है। इस बीच जो सात संक्रमित ठीक हुए हैं उनमें से तीन ओमेक्स सिटी अपार्टमेंट से, दो सेक्टर-6 से, एक छोटूराम नगर से और एक गांव ईस्सरहेड़ी के पास बसी निखिल विहार कालोनी से है। संक्रमितों में डाक्टर और उनकी पत्नी शामिल
शुक्रवार को झज्जर जिले में मिले नौ संक्रमितों में से बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल के डाक्टर व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। इसके अलावा रोहद में पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साखौल में मिला संक्रमित फैक्ट्री कर्मी है। उधर, गुभाना में मिले दो संक्रमित भी परिवार के पॉजिटिव सदस्य के संपर्क में आए हैं। जिले में शुक्रवार को नौ नए कोरोना केस मिले हैं। अभी तक 143 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 80 केस एक्टिव हैं। कुल मामले 226 हो चुके हैं।
डा. रणदीप पूनिया, सीएमओ, झज्जर।