Move to Jagran APP

गाय और समाज की सेवा से मन को मिलती है शांति : छिकारा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि गाय और समाज की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा यूं ही नहीं मिला है। उसकी सेवा से हम अपने कर्मों को भी सुधार सकते है। वे मांडौठी गोशाला के उत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्होंने एक लाख की राशि दान की। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से आर्थिक, आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक या आध्यात्मिक ²ष्टिकोण से समृद्ध व वैभवशाली भारत की संस्कृति, अर्थव्यवस्था व जीवन का केंद्र-¨बदु गाय व गोवंश ही रहा है। आज के आधुनिक युग में हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है, जिसके चलते आ

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:11 PM (IST)
गाय और समाज की सेवा से मन को मिलती है शांति : छिकारा
गाय और समाज की सेवा से मन को मिलती है शांति : छिकारा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि गाय और समाज की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। ¨हदू धर्म में गाय को माता का दर्जा यूं ही नहीं मिला है। उसकी सेवा से हम अपने कार्मो को भी सुधार सकते है।

loksabha election banner

वे मांडौठी गोशाला के उत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्होंने एक लाख की राशि दान की। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से आर्थिक, आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध व वैभवशाली भारत की संस्कृति, अर्थव्यवस्था व जीवन का केंद्र-¨बदु गाय व गोवंश ही रहा है। आज के आधुनिक युग में हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है, जिसके चलते आज हमारी गऊमाता सड़कों पर विचरण करती देखी जा सकती है। इसलिए गायों को संरक्षण देने व गायों की सेवा कार्य करने में युवाओं को भी आगे आना होगा क्योंकि गौसेवा करना हमारी प्राचीन परम्परा रही है। प्रबंधक कमेटी ने कांग्रेस नेता छिकारा का फूलमाला से स्वागत किया। सभी को गायों के लिए राशि दान करनी चाहिए। दान करने से कभी धन घटता नही है। इस अवसर पर रामफूल मलिक, राज ¨सह दलाल, राजा, प्रवीण, सुनील अहलावत, जयभगवान, बंटी, सतपाल भूरा, बबल बराही, सुरेंद्र मास्टर, दीपू, मनजीत अहलावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.