एस्मा से भड़के रोडवेज कर्मी बोले, सरकार के दबाव से नहीं डरेगे
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : अपनी मागों को लेकर 5 सितंबर की हड़ताल पर अडिग रोडवे
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
अपनी मागों को लेकर 5 सितंबर की हड़ताल पर अडिग रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ सब डिपो में दो घटे का विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा इस हड़ताल के सिलसिले में एस्मा लगाए जाने से कर्मचारी और ज्यादा भड़क उठे है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे इस तरह के दबाव में आने वाले नहीं।
हरियाणा रोडवेज ज्वाइट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 10 से 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन हुआ और गेट मीटिग की गई। इसकी अध्यक्षता इटक डिपो प्रधान मंजीत दलाल ने की। मंच का संचालन भगवान सिंह राठी ने किया। बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष अमित महराणा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 5 सितंबर को रोडवेज में पूर्ण रूप से हड़ताल होगी। सरकार से माग है कि 700 प्राइवेट परमिट रद किए जाएं और पूर्व में जो समझौते अधिकारियों के साथ हुए है, वे लागू किए जाएं। सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों को भड़का रही है। इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 5 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल अनिश्चित कालीन भी हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी।
इस मौके पर एस केएस प्रधान कर्मबीर छिल्लर, अनिल, अमित, राजकुमार, सुनील, दिनेश, नरेश, सोमबीर ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।