बहादुरगढ़ में रोडवेज को दो दिनों में 10 लाख का नुकसान
-निष्क्रियता में निलंबित हुए रोडवेज के वर्क्स मैनेजर जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रोडव
-निष्क्रियता में निलंबित हुए रोडवेज के वर्क्स मैनेजर जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को बहादुरगढ़ के वर्क्स मैनेजर (डब्ल्यूएम) के निलंबन के पीछे उनकी निष्क्रियता मानी जा रही है। खास बात यह है कि हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए इन्हीं अधिकारी की तरफ से शिकायत दी गई थी। इधर, दो दिन की इस हड़ताल से अकेले बहादुरगढ़ में विभाग को 10 लाख का नुकसान हो चुका है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में अन्य विभागों के कर्मी भी उतर आए।
इस बीच पहले दिन 61 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के कारण बुधवार को धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। जो यूनियन कर्मचारी गिरफ्तारी से बच गए, वे इधर-उधर दिखे। हालाकि डयूटी पर कोई नहीं लौटा। उनका कहना था कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। ---समर्थन में उतरे सफाई कर्मी : रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए शहर में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारी इंद्रा पार्क में एकत्रित हुए। वहा से रेलवे रोड, लाल चौक से होते हुए बस अड्डे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बिजली विभाग कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी, अग्निशमन विभाग, सीआइटीयू से जुड़े मजदूरों और कर्मचारियों ने मिलकर रोडवेज कर्मचारियों की माग का समर्थन किया। सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ जिला उपप्रधान बंसी लाल, ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, यूनिट प्रधान दलबीर हुड्डा, यूनिट सचिव प्रदीप छिकारा, सब यूनिट प्रधान अजीत गुलिया, सिटी सुनील चोपड़ा , सब यूनिट प्रधान राकेश व संजीव कुमार बुपनिया प्रधान, राजपाल, अमित सरोज, प्रदीप खत्री, दिलबाग दलाल, मुकेश मोरखी, सुनील कुमार, अमित, सुभाष, जितेंद्र कुमार, सतीश, सोनू, राजकुमार, कुलदीप, राजेश, अभिक अमद ने प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापिस लेने की माग की और चेतावनी दी कि रोडवेज तालमेल कमेटी जो भी फैसला लेगी उसका पूर्ण रूप से समर्थन किया जाएगा। डब्ल्यूएम के निलंबन से अधिकारी बैकफुट पर : रोडवेज के डब्ल्यूएम श्रीभगवान को हड़ताल के चलते बहादुरगढ़ के सब डिपो के लिए नोडल अधिकारी लगाया गया था। आरोप है कि उनके सामने बसों की हवा निकाली गई। मगर वे कुछ नही कर पाए। यह है स्थिति : बहादुरगढ़ सब डिपो में कुल 87 चालक है। इनमें से 27 जेल में है। दो डयूटी पर है। बाकी 58 भी हड़ताल में शामिल है। जबकि परिचालक कुल 79 है। इसमें से एक पहले से डयूटी पर नही है। 27 जेल में है। बाकी 51 भी हड़ताल में शामिल है। इसके अलावा रोडवेज के अन्य अनुभागों से सात कर्मचारी भी जेल में है। पुलिस ने बताया कि जेल भेजे गए 61 कर्मचारियों में से कुछ ने जमानत के लिए बहादुरगढ़ अदालत में अर्जी लगाई है। इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने जाच अधिकारी को भी नोटिस जारी किया है। -- बुधवार को तीन रूटों के लिए बस भेजने की व्यवस्था की गई। उन पर एक-एक ट्रिप लगाया गया। बृहस्पतिवार को भी व्यवस्था के अनुसार बस सेवाएं प्रदान करने की कोशिश होगी।
--धर्मबीर सिंह, डीआइ, बहादुरगढ़