24 घंटे में दूसरी बार हुई बारिश, 12 डिग्री पारा गिरने से गर्मी से राहत
दो दिन से मौसम मेहरबान है। नौतपा के बीच 24 घंटे के अंदर दूसरी बार बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान में 48 घंटों के अंदर 12 डिग्री की गिरावट आ गई है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
दो दिन से मौसम मेहरबान है। नौतपा के बीच 24 घंटे के अंदर दूसरी बार बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान में 48 घंटों के अंदर 12 डिग्री की गिरावट आ गई है। जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री गिरा है। इससे जनजीवन को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों की ओर से पहले से ही मौसम में उठापटक की संभावना जताई गई थी। ऐसे में बृहस्पतिवार की शाम को 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शुक्रवार की शाम को फिर से काले बादल घिर आए और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इसकी मात्रा भी करीब दो एमएम दर्ज होने का अनुमान है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर था। जबकि शुक्रवार को यह 35 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के मुकाबले 25 डिग्री पर रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 जून तक मौसम में इसी तरह उठापटक जारी रहेगी।