Move to Jagran APP

गो उपचार केंद्र में हुआ साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन

गो उपचार केंद्र में हुआ साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 01:06 AM (IST)
गो उपचार केंद्र में हुआ साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन
गो उपचार केंद्र में हुआ साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: शहर के नया गांव रोड के गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से पंडित अमित मिश्रा ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ पर यजमान के रूप में जीव प्रेमी ईश्वर उपस्थित रहे। हवन के बाद गोधन सेवा समिति के सदस्यों ने यजमान ईश्वर का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। यजमान ईश्वर ने कहा कि समिति बेसहारा घायल गोवंश व अन्य सभी बेसहारा घायल जीवों का उपचार करके ईश्वरीय सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य को इस पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ प्राणी बनाया है। जीव प्रेमी ईश्वर ने कहा कि पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ प्राणी होने के नाते बेसहारा घायल जीवों की सेवा व उपचार करना हमारा क‌र्त्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि गोधन सेवा समिति अपने इस क‌र्त्तव्य का बखूबी पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति की मदद करके कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जीवसेवा के पुण्य का भागीदार बन सकता है। जीव प्रेमी ईश्वर ने जीव सेवा के पुण्य कार्य के लिए 5100 की धनराशि समिति को भेंट की। इस अवसर पर समिति के रमेश राठी, संदीप आर्य, सुनील छिल्लर बराही, बिजेंद्र राठी, कृष्ण चावला, राजेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.