Move to Jagran APP

कुलासी में घर में घुसकर युवक पर बरसाई गोलियां, बाल-बाल बचा

सदर थाना क्षेत्र के गांव कुलासी में रविवार की रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वह बाल-बाल बच गया।

By Edited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 04:01 AM (IST)
कुलासी में घर में घुसकर युवक पर बरसाई गोलियां, बाल-बाल बचा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के गांव कुलासी में रविवार की रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने छत से कूदकर जान बचाई। एक बार भागने के बाद हमलावर फिर से आए और घर के बाहर हवाई फायर करके फरार हो गए। इनमें से एक गाव का ही रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

कुलासी के कृष्ण पुत्र दयानंद पर रविवार की रात उस समय हमला हुआ जब वह ऊपर के कमरे में मौजूद था। उसी बीच बाहर से किसी ने उसे आवाज दी। वह गेट पर आने के लिए सीढि़यों से उतर ही रहा था कि गली मे खड़े हमलावर अचानक अंदर आए और कृष्ण पर गोली चला दी। इससे वह बच गया और छत की तरफ भागा। हमलावर भी उसके पीछे छत की ओर दौड़े। एक और फायर किया गया। इसमें भी वह बच गया। इसके बाद कृष्ण छत से कूद गया और दीवार की आड़ लेकर छिप गया। वह हमलावरों को नजर नहीं आया तो वे बाहर निकल आए और बाइक पर सवार होकर भाग गए।

कुछ मिनटों के बाद ही हमलावर फिर से आए और पड़ोसी के घर के बाहर हवाई फायर किया। इसके बाद वहा से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत कर्ता के हवाले से बताया है कि साढ़े तीन साल पहले पीड़ित कृष्ण और जोंटू का झगड़ा हो गया था। इसमें जोंटू ने कृष्ण के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद कृष्ण व उसके साथी मनदीप ने मिलकर जोंटू की पिटाई कर दी थी। यह जोंटू के परिवार को नागवार गुजरी। आरोप है कि इसी झगडे़े की रजिश में जोटू के पिता संजू ने मनदीप की हत्या कर दी थी। तब कृष्ण को भी धमकी दी गई थी। आरोप है कि उसी रजिश में रविवार की रात जोंटू व उसका साथी कृष्ण की हत्या के इरादे से आए थे।

कृष्ण अपने चौबारे में टीवी देख रहा था। दोनों ने उसे आवाज दी। जैसे ही वह गेट से घर के अंदर नजर आया तो उस पर गोलिया चलाई गई। संयोग से वह बच गया। उधर, गाव में गोलियो की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना सदर से टीम मौके पर पहुची। एक हमलावर की हुई पहचान पीड़ित कृष्ण की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो हमलावरों पर केस दर्ज किया है। इनमें से एक की पहचान जोंटू पुत्र संजू के रूप में हुई है। दूसरा उसका साथी था।

----

दोनों की तलाश की जा रही है। अभी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। वर्जन.. घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात के पीछे पुरानी रजिश है। --जसबीर सिंह, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.