विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहादुरगढ़ के HL सिटी में बनेगा ओलम्पिक साईज का बड़ा स्वीमिंग पूल, विदेशी कोच भी देंगे ट्रेंनिंग

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 22 Aug 2023 12:38 PM (GMT+05:30)

हरियाणा में तैराकी और तैराकों को प्रोत्साहन देने के लिए शहर की एचएल सिटी में तैराकी का बड़ा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स ...और पढ़ें

बहादुरगढ़ के HL सिटी में बनेगा ओलम्पिक साईज का बड़ा स्वीमिंग पूल (फाइल फोटो)
बहादुरगढ़ के HL सिटी में बनेगा ओलम्पिक साईज का बड़ा स्वीमिंग पूल (फाइल फोटो)

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा में तैराकी और तैराकों को प्रोत्साहन देने के लिए शहर की एचएल सिटी में तैराकी का बड़ा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलम्किप संघ के सहसचिव अनिल खत्री ने बताया कि चैम्पियनस एक्वेटिक एकेडमी के साथ मिलकर हरियाणा तैराकी संघ 50 मीटर और 25 मीटर के नए स्वीमिंग पूल का निर्माण करेगा। इसके लिए एचएल सिटी में जगह का चयन हो गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

नेशनल लेवल की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी आयोजित

अनिल खत्री ने बताया कि ओलम्पिक साईज का नया स्वीमिंग पूल बनने के बाद नेशनल लेवल की प्रतियोगिताएं भी बहादुरगढ़ में करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि तैराकी में हरियाणा की युवा प्रतिभाएं देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

अनिल खत्री ने बताया कि हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में हरियाणा की तैराकी में निखार आया है। उन्होंने बताया कि अम्बाला में सरकार ने सरकारी स्तर पर बड़ा स्वीमिंग पूल भी बनाया है।

स्वीमिंग पूल के साथ ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का भी होगा निर्माण

उसी तर्ज पर हर जिले में सरकार को भी बड़े स्वीमिंग पूल बनाने चाहिए और तैराकी कोच भी नियुक्त करने चाहिए ताकि तैराकों को तकनीकि तौर पर दक्ष बनाया जा सके। अनिल खत्री ने बताया कि एचएल सिटी में बनने वाले ओलम्पिक साईज के स्वीमिंग पूल के साथ ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूल का निर्माण होने के बाद यहां देश के प्रसिद्ध तैराकी कोच के साथ विदेशी कोच के जरिए भी तैराकों को तैयार किया जाएगा।

तैराकी प्रतिभाओं को दिया जाएगा प्रोत्साहन

अनिल खत्री ने कहा कि तैराकी सिर्फ तैराना ही नही होता बल्कि तकनीक में माहिर होकर कम समय में ज्यादा दूरी तय करने में महारथ हासिल करना है। अनिल खत्री ने बताया कि सामान्य संशाधनों में भी हरियाणा में शिवानी कटारिया जैसी प्रतिभावन ओलम्पियन तैराक को तैयार किया है। अनिल खत्री का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में तैराकी प्रतिभाएं काफी ज्यादा है और अब उन्ही तैराकी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।