जांगिड़ सभा मातनहेल के कपूर ¨सह और साल्हावास खंड के नंदकिशोर बने प्रधान
संवाद सूत्र, साल्हावास : शनिवार को गांव मातनहेल की पिछड़ा वर्ग धर्मशाला में जांगिड़ ब्राह्मण सम
संवाद सूत्र, साल्हावास : शनिवार को गांव मातनहेल की पिछड़ा वर्ग धर्मशाला में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जिसमें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की मातनहेल खंड इकाई का गठन किया गया। यहां सर्वसम्मति से कपूर ¨सह जमालपुर को मातनहेल खंड का प्रधान चुना गया। जबकि मातनहेल निवासी सतनारायण को महासचिव व खोरडा निवासी श्री भगवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अगली बैठक में किए जाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मनमोहन जांगिड़ ने बताया कि नंदकिशोर बाबेपुर को साल्हावास खंड का प्रधान बनाया गया। जबकि प्रविन्द्र जांगड़ा सुबाना को महासचिव, तुंबाहेड़ी निवासी शशी जांगड़ा को उपाध्यक्ष तथा कैलाश जांगडा धारौली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले की शेष इकाईयों का गठन जल्द कर लिया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष मनमोहन जांगिड़, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा, महासचिव कृष्णदत्त जांगड़ा व संगठन सचिव रामदर्शन विशेष रूप से शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने समाज के संगठित होने और राजनीतिक चेतना पैदा करने पर विशेष रूप से बल दिया गया और युवाओं को खेलों, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित करने भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से नंदकिशोर, श्री भगवान, महावीर खोरडा, मनमोहन खोरडा, हर¨वदर जांगड़ा, जगबीर ¨सह, रामपाल जांगड़ा, श्री भगवान मातनहेल, जयप्रकाश जांगड़ा, मोहित जांगड़ा, कुलदीप जांगड़ा आदि ने भाग लिया।