इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर नफे राठी का किया स्वागत
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर नफे राठी का किया स्वागत
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: इनेलो का राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को बनाया गया है। सोमवार को रोहतक रोड स्थित कार्यालय में नफे सिंह राठी का इनेलो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। पूरा दिन नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव नफे सिंह राठी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अभय सिंह चौटाला का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजबीर परनाला, धर्मबीर फौजी, महेंद्र राठी, रामनिवास सैनी, महेंद्र सिंह ढाकला, सुनील नंबरदार, खेमचंद भारद्वाज, नीलम ढिल्लो, सीमा दलाल, सुभाष सैनी, रतन सिंह मोर, रवि खत्री, सरदार कुलविद्र सिंह, काली प्रधान, कुलदीप राठी, ईश्वर छिल्लर, रणबीर नेता, योगेंद्र राठी, मनमोहन कृष्ण मुरारी, हरबीर राठी, जयकिशन दलाल, राजेंद्र प्रधान, सोनू सैनी, चांद राठी वकील आदि मौजूद थे।