पैसे के लेन-देन में क्लीनिक संचालक की चाकू मारकर हत्या
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : यहा के रेलवे लाइनपार क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में बुधव
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
यहा के रेलवे लाइनपार क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में बुधवार की दोपहर एक क्लीनिक संचालक की उसी के परिचित ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। घर के अंदर ही इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
यह है मामला
विकास नगर का रहने वाला राजेश (40) गाव कबलाना में क्लीनिक चलाता था। बुधवार को वह घर पर ही था। इसी बीच उसका परिचत सुनील उर्फ शीले निवासी जाखौदा भी घर आ गया। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन था। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। यह इतना बढ़ गया कि सुनील ने राजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन, सीने व पेट पर चार वार किए। जब राजेश अचेत होकर जमीन पर गिर गया, तब वह भाग निकला। परिजन राजेश को तुरत शहर के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। यहा जाच के बाद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लाइनपार थाना टीम मौके पर पहुंची। बाद में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मृतक राजेश की पत्नी कविता के बयान दर्ज किए। आरोपित सुनील उर्फ शीले के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पति का शव देख बेहोश हुई पत्नी
मृतक राजेश की पत्नी कविता आसौदा गाव के प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। वह बुधवार को स्कूल गई थी। सूचना मिलने पर यहा पहुंची। अस्पताल में भी कुछ देर तक तो कविता को यह नहीं बताया गया है कि उसके पति की मौत हो गई है, मगर जब शव देखा तो सुधबुध खो बैठी और बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने उसे संभाला। बाद में घर भेज दिया। बयान में पुलिस को कविता ने बताया है कि उसका पति का पहले जाखौदा में क्लीनिक था। दो माह पहले ही कबलाना में शिफ्ट किया था। जाखौदा के सुनील से उसके पति का पैसों का लेन-देन था। पैसों के लिए सुनील अक्सर घर पर आता रहता था। बुधवार को जब वह स्कूल में थी तो उसे फोन पर सूचना मिली कि सुनील ने उसके पति पर हमला कर दिया है। बाद में चाकू समेत बाइक पर भाग निकला। दो पुत्रों के सिर से उठा पिता का साया राजेश की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उसके दो बेटे है। बड़ा अतुल (12) व छोटा वरुण (10) है। पुलिस के अनुसार राजेश का परिवार मूल रूप से छुड़ानी का निवासी है और काफी समय से विकास नगर में रह रहा है।
अस्पताल में हगामा, परिजनों ने कई देर नहीं लिया शव
क्लीनिक संचालक की हत्या के मामले में उस वक्त सिविल अस्पताल में हगामा हो गया जब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस परिजनों को शव सौंप रही थी। मृतक राजेश के ससुराल पक्ष से आए लोगों ने हगामा कर दिया। वे आरोपित की गिरफ्तारी से पहले शव न लेने और एसपी को यहा बुलाने पर अड़ गए। इसका पता लगते ही शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुचे। बाद में एएसपी अस्पताल में पहुचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें जुटी हुई है। बाद में पुलिस ने कुछ सख्ती भी दिखाई। तब मामला शात हुआ और परिजन शव को लेकर घर की तरफ निकले।
वर्जन..
हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक हत्या के पीछे जो वजह बताई जा रही है वह पैसे का लेन देन रहा। यदि और कोई कारण भी है तो उसका पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लगेगा।
--भगतराम, डीएसपी बहादुरगढ़।