मागों को लेकर सफाई कर्मियों ने नप चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी म
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मागों को लेकर बुधवार को नप चेयरपर्सन को ज्ञापन सौंपा। वे प्रदर्शन करते हुए नप कार्यालय तक पहुचे।
इससे पहले उन्होंने एक मीटिंग इंद्रा पार्क में की। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि संघ के आह्वान पर हुई वार्ता में सभी मागो पर सरकार द्वारा सहमति जताई गई थी। मगर सरकार ने पत्र जारी नही किए। इस वायदा खिलाफी के खिलाफ 7 सितंबर तक प्रदेश के सभी सासदों, विधायकों, निगमों के महापोर व पालिकाओं परिषदों के चेयरमैनों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 10 सितंबर को विधानसभा के घेराव में सभी पालिका, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों के साथ-साथ फायर के कर्मचारी भी भारी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचेंगे। 13 व 14 सितंबर को सभी पालिकाओं में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 21 से 25 सितंबर तक सभी पालिकाओं, परिषदों व निगमों में 12-12 घटे की क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। 1 अक्टूबर को सभी शहरों में मशाल जलूस निकाला जाएगा। 3 से 5 अक्टूबर को प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों, निगमों व फायर विभाग में राज्य व्यापी हड़ताल की जाएगी।