रात में बूंदाबांदी, सुबह कोहरा, फिर खिली धूप, तापमान में उठापटक से जनजीवन पर असर
रात में बूंदाबांदी, सुबह कोहरा, फिर खिली धूप, तापमान में उठापटक से जनजीवन पर असर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : पिछले 24 घंटों में मौसम का मिजाज कई बार बदला। शनिवार की रात को बूंदाबांदी हुई तो रविवार की सुबह हल्का कोहरा छा गया। दोपहर तक मौसम साफ हुआ तो धूप खिल गई। हालांकि सूर्य ढलते ही फिर से ठंड के कारण कंपकंपी छूटी। इसका जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा। उधर, कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ा। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर कई ट्रेनें लेट रही।
अब मौसम विभाग की ओर से 5 से 8 फरवरी के बीच फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में इस बार ठंड लंबी ¨खचती नजर आ रही है। इसको लेकर किसानों को सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। शनिवार को पूरा दिन बादल छाए रहे थे। रात को बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बाद में कोहरा तो छंट गया, मगर सूर्यदेव के दर्शन दोपहर के समय हो पाए। धूप खिलने के बाद कुछ राहत मिली। लेकिन जैसे ही सूर्य देव अस्त हुए तो सर्द बयार से फिर ठिठुरन बढ़ गई। इसका जनजीवन पर असर पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। इस दिन अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। यातायात पर रहा असर रविवार की सुबह से दोपहर तक दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें देरी से चली। ऐसे में यात्री भी ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते रहे। रोहतक की तरफ जाने वाली का¨लदी एक्सप्रेस का सुबह 6:40 बजे का बहादुरगढ़ आगमन का समय है। यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे देरी से बहादुरगढ़ पहुंची। इसी तरह से गोरखधाम सुपरफास्ट चार घंटे, ¨छदवाड़ा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से यहां पहुंची। वहीं पैसेंजर ट्रेन जो सुबह 10:20 मिनट व 11:18 बजे बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचती है, वे भी डेढ़-डेढ़ घंटे की देरी से यहां पहुंची। दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें भी अपने निधररित समय से लेट रही।