झज्जर में 14 नवंबर को होगी इनेलो युवा इकाई की जिला स्तरीय बैठक, कर्ण चौटाला और भूपेंद्र राठी करेंगे शिरकत
इनेलो की युवा इकाई की जिला स्तरीय बैठक 14 नवंबर को झज्जर में आयोजित होगी, जिसमें युवा राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण ...और पढ़ें
-1794502428687_m.webp)
इनेलो युवा इकाई की जिला स्तरीय बैठक, कर्ण चौटाला और भूपेंद्र राठी करेंगे शिरकत। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
झज्जर में 14 नवंबर को इनेलो युवा इकाई की जिला स्तरीय बैठक।
युवा राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल।
संगठन मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर होगी चर्चा।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। इनेलो की युवा इकाई की जिला स्तरीय बैठक 14 नवंबर को झज्जर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बैठक में इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला और युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान करेंगे।
जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि शनिवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित बहादुरगढ़ पार्टी कार्यालय में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों। यहां से सभी एक साथ झज्जर के लिए रवाना होंगे।