Move to Jagran APP

लड़की ने बात करने से किया इंकार तो चलाई गोली, मां को धमकाया

दोस्ती करने से इंकार करने पर युवकों ने चलाई गोली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 01:23 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 01:23 AM (IST)
लड़की ने बात करने से किया इंकार तो चलाई गोली, मां को धमकाया
लड़की ने बात करने से किया इंकार तो चलाई गोली, मां को धमकाया

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : एक मनचले ने लड़की से फ्रेंडशिप करने की कोशिश की। लड़की ने बात करने से मना किया तो तैश में आया मनचला दो साथियों को लेकर रात को लड़की के घर के सामने पहुंच गया। वहां हवा मे गोली चलाई। लड़की की मां ने रोकने का प्रयास किया तो उसे बाद में देख लेने की धमकी दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है।

loksabha election banner

यह वारदात रविवार की रात लाइन पार क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में हुई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मनचला और उसके दो साथी वहां से भाग चुके थे। लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया है कि वह दसवीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ चुकी है। उसे दीपक नाम का एक लड़का मिला और उससे बात करने के लिए दबाव बना रहा था। इस पर उसने उस लड़के से बात करने से मना कर दिया था। इससे वह तैश में आ गया। रविवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर पर थी। उसी दौरान बाइक पर तीन लड़के आए। उनमें दीपक निवासी लडरावण भी था। लड़कों ने उसकी तरफ इशारा करके अपने पास बुलानने की कोशिश की। उसने जाने से मना कर दिया। इस पर दीपक और उसके साथियों ने उसके परिवार को डराने के लिए घर के बाहर हवाई फायर किए। पीड़िता ने बताया कि फायर करने के बाद तीनों लड़के अपनी बाइक पर ही मेन रोड की तरफ भाग गए। उस समय उसकी मां भी घर पर थी। घर के बाहर गोली की आवाज सुनकर वह गली में आई। दीपक व उसके साथियों ने भागते समय उसकी मां को बाद में देख लेने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अभी किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। -- पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

--अमित कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.