कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रही। रोडवेज विभाग ने जहां निजी कर्मचारियों ने 48 बसें चलवाकर हालात सामान्य रखे थे कर्मचारियों ने हरियाणा दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रही। रोडवेज विभाग ने जहां निजी कर्मचारियों ने 48 बसें चलवाकर हालात सामान्य रखे थे कर्मचारियों ने हरियाणा दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता भगवान ¨सह राठी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता व तानाशाही रवैया के कारण हड़ताल जारी है। इससे आम जनता परेशान हो रही है। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हरियाणा दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने सरकार द्वारा दिए जा रहे 720 परमिट को रद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के उच्च अधिकारियों व मंत्रियों ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ये रूट परमिट दिए हैं। ऐसे में अगर जनता को परेशानी हो रही है तो वह सिर्फ सरकार के कारण हो रही है। विभाग के किसी कर्मचारी के कारण नहीं हो रही है।
कर्मचारी नेता भगवान ¨सह ने बताया कि अगर सरकार की नियत में खोट नहीं है तो मुख्यमंत्री कर्मचारी नेताओं से खुली मेज पर बात करें तथा आम जनता को हो रही परेशानी का जल्द से जल्द समाधान करें। उधर, हरियाणा दिवस पर कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर व काले कपड़े पहन कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देवीलाल पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड बहादुरगढ़ तक पहुंचा। इसमें कई विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस मौके पर किसान सभा के प्रधान दिलबाग ¨सह दलाल ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया और धरने में अपना पूरा योगदान देने का निर्णय लिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के नेता बंसीलाल, ओम दलाल, कृष्ण, पारस आदि मौजूद थे।