Move to Jagran APP

जजपा की सरकार बनते ही 24 घंटे में कर्ज माफ होंगे : दिग्विजय

जजपा की सरकार बनते ही 24 घंटे में कर्ज माफ होंगे दिग्विजय

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:48 PM (IST)
जजपा की सरकार बनते ही 24 घंटे में कर्ज माफ होंगे : दिग्विजय
जजपा की सरकार बनते ही 24 घंटे में कर्ज माफ होंगे : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की जरूरत ठहराते हुए क्षेत्रीय दल को मजबूत बनाने की पैरवी भी की। वे बहादुरगढ़ हलके में दौरे पर आए थे।

loksabha election banner

गांवों के बाद दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार की रात शहर में भी सभाएं की। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला नरम स्वभाव के साथ-साथ विकास की बात करते हैं। उनका सपना है प्रदेश का प्रत्येक युवा रोजगार पा सके। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य मिले। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो और किसान का कर्ज माफ हो। इसलिए फिर पुराने रोहतक जिले को एक मंच पर आकर जजपा का साथ देना होगा। इस क्षेत्र ने जननायक चौधरी देवीलाल को ताऊ की उपाधि दिलाई थी और लाल किले तक पहुंचाने का नारा भी दिया था। दिग्विजय ने भाजपा के बाद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की जो लोग एक नहीं हो सकते वे सरकार क्या चलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने अपने स्वार्थ के लिए क्षेत्र के लोगों को समय-समय पर धोखा देने का काम किया। प्रदेश की उपजाऊ भूमि को बिल्डरों के हाथो में पहुचांने के अलावा और कुछ नहीं किया। कांग्र्रेस कभी भी किसान का हित नहीं चाहती। जजपा नेता ने कहा की एक बार फिर से तीसरे मार्चे की नींव बुलंद होगी। इसलिए क्षेत्रीय दलों को ताकत देना ही सही होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, पंजाब, बिहार की मांग इसलिए मानी जाती है क्योंकि वहां क्षेत्रीय दलों का प्रभाव है। इसलिए जेजेपी को संसद मे मजबूती देनी होगी। उन्होंने रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक पर हरियाणा के हितों को लेकर कमजोर पड़ने का आरोप लगाया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ वीरेंद्र पाल, तेजा पहलवान, जिला प्रधान राकेश जाखड़, उपेंद्र कादयान, हलका प्रधान संजय दलाल, चांद माजरा, राजकुमार जून, एडवोकेट सतवीर, नरेश जून, राजू दलाल, पार्षद प्रवीण राठी, आश्चर्य दलाल, पार्षद प्रवीन छिल्लर, पप्पू दलाल, सनवीर दलाल, उधम दलाल, संदीप अहलावत, विनोद जून, पप्पल पहलवान, अमित दलाल, राकेश मुकेश सिहाग, कुलदीप राठी, सचिन दुहन, सौरभ मान भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.