बादलों को खींच लाई तेज हवा, आज बारिश के आसार
मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। तेज हवा के साथ बादल घिर आए। ऐसे में बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं। इस बदलाव ने किसानों को चिता में डाल दिया है। दोपहर तक तो धूप खिली थी और आसमान साफ था मगर शाम होते-होते बादलों ने आसमान को ढ़क लिया। हवा भी 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इसके कारण तापमा
-19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, 21 डिग्री रहा अधिकतम तापमान जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। तेज हवा के साथ बादल घिर आए। ऐसे में बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं। इस बदलाव ने किसानों को चिता में डाल दिया है।
दोपहर तक तो धूप खिली थी और आसमान साफ था, मगर शाम होते-होते बादलों ने आसमान को ढक लिया। हवा भी 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इसके कारण तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ा। अधिकतम तापमान इस दिन 21 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी हवा के कारण ही मौसम ने करवट ली। मौसम विशेषज्ञों की ओर से पहले से ही इस बदलाव का अनुमान जताया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ बारिश के 70 फीसद आसार हैं। किसानों के माथे पर उभरी चिता की लकीरें
मौसम बदलते ही किसानों के माथे पर चिता की लकीरें भी उभर आई हैं। सरसों की फसल पक रही है और गेहूं में बालियां निकली हुई है। ऐसे वक्त पर बारिश और तेज हवा से नुकसान की संभावना ज्यादा होती है। इसी कारण किसान चितित है। वैसे भी पिछले दिनों जिस तरह से अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक चला गया था। उसी से मौसम बदलने की संभावना बन गई थी। इधर, कृषि विशेषज्ञों की ओर से किसानों को सलाह दी जा रही है कि यदि कहीं पर गेहूं की फसल में अभी सिचाई की जानी है तो मौसम साफ होने तक इस कार्य को रोक लें।