भाई को फोन कर युवक बोला, अब कुछ नहीं बचा, परिवार का ख्याल रखना और हो गया गायब
। मम्मी-पापा और मेरे बच्चों का ख्याल रखना। इसके बाद फोन काट दिया और तब से उसका कोई अता-पता नही है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की धर्मविहार कालोनी के रहने वाले अंकित दहिया पुत्र विजय दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 5 बजे उसके भाई विनीत का फोन आया। वह रो रहा था। उससे कारण पूछा तो वह बोला की उसे किसी ने फंसा दिया है। अब कुछ नही बचा। मम्मी, पापा, पत्नी और बेटी का ख्याल रखना। यह कहकर उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसने कई बार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रेलवे लाइन पार थाना क्षेत्र से एक युवक रहस्यमयी हालातों में लापता हो गया। उसने अपने भाई को फोन करके इतना ही कहा कि मुझे किसी फंसा दिया है। अब कुछ नहीं बचा। मम्मी-पापा और मेरे बच्चों का ख्याल रखना। इसके बाद फोन काट दिया और तब से उसका कोई अता-पता नही है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की धर्मविहार कालोनी के रहने वाले अंकित दहिया पुत्र विजय दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 5 बजे उसके भाई विनीत का फोन आया। वह रो रहा था। उससे कारण पूछा तो वह बोला की उसे किसी ने फंसा दिया है। अब कुछ नही बचा। मम्मी, पापा, पत्नी और बेटी का ख्याल रखना। यह कहकर उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसने कई बार फोन मिलाया, मगर तब से ही फोन बंद आ रहा है। उसके दोस्तों से भी पूछ लिया। किसी को कुछ नहीं पता। वह उसके बाद से ही घर पर भी नहीं आया है। उसकी बातों से ऐसा महसूस हो रहा था की वह कोई अनहोनी न कर बैठे। आशंका है कि वह किसी षड़यंत्र का शिकार न हो गया हो। इधर, पुलिस ने गुमशुगदी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लापता हुआ विनीत सेक्टर-17 की एक कंपनी में काम करता है। इधर, परिजन ¨चता में डूबे हुए हैं। उन्होंने सभी संभावित जगहों पर विनीत की तलाश कर ली है, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। --- इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। लापता युवक के बारे में आसपास के थाना व चौकियों में भी सूचना दी गई है। अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
--अमित कुमार, एसएचओ, लाइन पार थाना।