विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरगढ़ में कार में आग मामले में फायरमैन ने मांगी थी रिश्वत, तीन हजार लेते हुए दबोचा गया

Published: Wed, 05 Aug 2026 10:13 AM (GMT+05:30)

बहादुरगढ़ में विजिलेंस ब्यूरो ने एक फायरमैन को कार की आग की एनओसी के लिए 3000 रुपये रिश्वत लेते हुए ...और पढ़ें

विजिलेंस ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आरोपित।

विजिलेंस ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. बहादुरगढ़ में फायरमैन रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार।

  2. कार में आग की एनओसी के लिए मांगी थी रिश्वत।

  3. शिकायतकर्ता अजीत से 3000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। सेक्टर-16 स्थित दमकल केंद्र में कार्यरत एक फायरमैन (अनियमित) को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को तीन हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार में आग मामले में एनओसी के लिए वह रिश्वत ले रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि श्रीभगवान ने शिकायतकर्ता चुलकाना निवासी अजीत से एनओसी के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। बाद में सौदा आठ हजार में तय हुआ। कर्मचारी पहले दो हजार रुपये ले चुका था। अब तीन हजार और मांग रहा था। इससे परेशान होकर अजीत ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी।

इस पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही कर्मचारी ने पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट शुगर मिल के एमडी मुकुल कुमार की मौजूदगी में उसे काबू कर लिया।

कार्रवाई से दमकल केंद्र में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारी भी सन्न रह गए। अजीत की ऑल्टो कार में 14 जुलाई को केएमपी पर आग लग गई थी। दमकल टीम ने आग बुझाई थी। उसी की रिपोर्ट और एनओसी के लिए यह रिश्वत ली जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में शुरू हुआ डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का होगा इलाज 

यह भी पढ़ें- 2 वोट और उम्र में 4 साल का अंतर, बहादुरगढ़ नप चेयरपर्सन के दो जगह वोट पर इनेलो और भाजपा में जुबानी जंग