विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीसीसीआई चुनाव: मतदान से पहले तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, तीनों ग्रुप सक्रिय

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:09 PM (IST)

बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। तीनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीसीसीआई कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ तीन दिन।

  2. 21 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में, तीन ग्रुप सक्रिय प्रचार में।

  3. पुराने पदाधिकारियों का ग्रुप और अन्य सदस्य साधने में जुटे।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) की कार्यकारिणी के चुनाव में अब मतदान के लिए महज तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे तीनों ग्रुप संगठन के सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ सामूहिक रूप से भी मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं। हर ग्रुप अपनी रणनीति के तहत सदस्यों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगा है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है।

इस बार बीसीसीआई की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पुराने पदाधिकारियों के ग्रुप ने सभी 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस ग्रुप को उगता सूरज चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वहीं दूसरे ग्रुप की ओर से सात प्रत्याशी तराजू चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे ग्रुप में तीन प्रत्याशी मशाल चुनाव चिह्न से मैदान में

तीसरे ग्रुप से तीन प्रत्याशी मशाल चुनाव चिह्न के साथ मैदान में हैं। चुनाव में तीनों ग्रुपों के सामने अधिक से अधिक मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की चुनौती है।

पुराने पदाधिकारियों का ग्रुप जहां अपने पिछले कार्यकाल और संगठन में किए गए कार्यों के आधार पर सदस्यों के बीच पहुंच बना रहा है, वहीं दूसरे और तीसरे ग्रुप के प्रत्याशी भी बदलाव और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं।

प्रत्याशियों की कोशिश है कि मतदान से पहले अधिक से अधिक सदस्यों तक पहुंचकर उनका समर्थन सुनिश्चित किया जाए। खासकर उन मतदाताओं पर सभी ग्रुपों की नजर है, जिनका रुख अभी स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि चुनाव के लिए 27 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी।

कुल 34 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। इसके बाद 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर मतदाता सूची के सत्यापन और संशोधन के बाद कुल 661 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

17 नवंबर को होगा मतदान

बीसीसीआई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 17 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 18 नवंबर को निर्वाचित सदस्यों की सूची प्रकाशित होगी। वहीं 19 नवंबर को गवर्निंग बाडी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक के बाद नामांकन दाखिल किए जाएंगे। गवर्निंग बाडी के लिए 20 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी।

ये प्रत्याशी हैं मदान में

एक ग्रुप की ओर से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें मशाल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। तीन प्रत्याशियों वाले ग्रुप में नितिन जैन, महेश कुमार और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं सात प्रत्याशियों वाले ग्रुप में केएस भदौरिया, रवि चामरिया, केशव जैमिनी, राजेश, नवीन, विजय गुप्ता और विपिन बजाज चुनाव मैदान में हैं।

इनके अलावा शेष 21 प्रत्याशी उगता सूरज चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें अखिल मित्तल, विकास आनंद, रविंद्र कुमार, संजय नारंग, नरेंद्र छिकारा, नवीन कुमार, पवन जैन, सुभाष जग्गा, जेके अग्रवाल, अजय खट्टर, अर्पण गुप्ता, मनोज सिंगल, राजेश अग्रवाल, सत्यनारायण दीक्षित, अनिल सरीन, विनोद जैन, नरेश बंसल, कमल किरण सेठ, रविंद्र गोयल, हरीशंकर बाहेती, विरेंद्र कुमार शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।