Move to Jagran APP

कांग्रेस की सरकार बनने पर अनुसूचित वर्ग की सभी समस्याओं का होगा समाधान

प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से गरीब व दलित विरोधी सरकार हैं। भाजपा ने अपने चार साल के कार्यकाल में दलित समाज के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलित समाज की सभी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके उत्थान का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बहादुरगढ़ में आयोजित अनुसूचित महासम्मेलन में कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:12 AM (IST)
कांग्रेस की सरकार बनने पर अनुसूचित वर्ग की सभी समस्याओं का होगा समाधान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से गरीब व अनुसूचित वर्ग विरोधी सरकार हैं। भाजपा ने अपने चार साल के कार्यकाल में अनुसूचित वर्ग के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अनुसूचित वर्ग की सभी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके उत्थान का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बहादुरगढ़ में आयोजित अनुसूचित महासम्मेलन में कही।

पूर्व राजदूत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजाद ¨सह तूर की अध्यक्षता में शहर के तिरुपति गार्डन में आयेाजित अनुसूचित जाति महासम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे डा. अशोक तंवर का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व राजदूत आजाद तूर, कांग्रेस नेता राजेश जून व सतीश छिकारा अपने समर्थकों और मोटरसाइकिलों के लंबे काफिले के साथ डा.अशोक तंवर को सांखोल से आयोजन स्थल तक लेकर आए। महासम्मेलन में वक्ताओं ने डा. अशोक तंवर के समक्ष अनुसूचित समाज के समक्ष आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

डा. तंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के उत्थान का वादे करके सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार अपना वादा भूल गई। चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में भाजपा सरकार अनुसूचित वर्ग का विकास सिर्फ अपने लच्छेदार भाषणों से ही कर रही है, धरातल पर कुछ नहीं किया गया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार व अन्याय की वारदातों ने रिकार्ड बना डाला। जबकि कांग्रेस पार्टी दलित, कमजोर सहित सभी वर्गो की हितैषी है। कांग्रेस सरकार जब-जब सत्ता में आती है, तब तब जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर अनुसूचित वर्ग व कमजोर वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम किया जाता है। भाजपा के राज में अनुसूचित वर्ग पिछले चार साल में पूर्ण रूप से उपेक्षा का शिकार रहा। इसका बदला अनुसूचित वर्ग 2019 के हरियाणा विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर लेगा।

तंवर ने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश की जनता के हितों को लेकर चलाए जाने वाले अभियानों, विरोध प्रदर्शनों में जिस तरह से जनता उमड़ रही है उससे सत्ताधारी भाजपा, इनेलो सहित अन्य पार्टियां घबरा गई है।

इस मौके कांग्रेस नेता कुलताज ¨सह, राजेश जून, सतीश छिक्कारा,पवन खरखौदा, राज पहलवान, राम किशन, डा. गीता रानी, अनूप ¨सह, एसएस चौहान, श्याम सिलाना, दाताराम आसिवाल, जिला पार्षद जगन ¨सह, सुरेंद्र ¨सधु, करतार ¨सह, सुरजीत, राजेश महनदिया, दलबीर भारती, कपूर ¨सघल, कटारिया, दलबीर, हैड मास्टर राम गोपाल, चांद प्रकाश, दीपक, अमित, सत्यपाल बिधाना, रामधन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.