Move to Jagran APP

नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए प्रशासन ने मांगे आवेदन, 31 जनवरी है अंतिम तिथि

प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:13 PM (IST)
नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए प्रशासन ने मांगे आवेदन, 31 जनवरी है अंतिम तिथि
नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए प्रशासन ने मांगे आवेदन, 31 जनवरी है अंतिम तिथि

बहादुरगढ़ (वि.): केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार के लिए 31 जनवरी, 2022 तक प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार-2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को दिया जाएगा। इस प्रकार के पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं। एसडीएम ने बताया कि मंत्रालय द्वारा हर वर्ष व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तीकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। एसडीएम ने बताया कि पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि, अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति पर्याप्त औचित्य के साथ अपनी इच्छा के अनुरूप पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति की सिफारिश भी कर सकती है। एसडीएम ने बताया कि संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिग कमेटी पुरस्कारों के लिए आवेदन संस्थानों और व्यक्तियों की उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकनों की जांच करेगी। पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन स्क्रीनिग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी। आवेदन केवल पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.