यातायात नियमों की अवहेलना पर 26 वाहन किए इपाउड
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा यातायात नियमों
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा यातायात नियमों पर शुक्रवार को जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया गया। एएसपी की मौजूदगी में मैक्सी कैब व आटो पुलिस के निशाने पर रहे। कुल 134 वाहनो पर कार्रवाई की गई। इनमें से 26 इपाउड भी किए गए तथा 108 के चालान किए गए।
प्रवर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अवैध रूप से चल रहे वाहन निशाने पर रहे। विशेष अभियान के तहत ब्लैक फिल्म, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी, बिना कागजात, बिना हेलमेट पहने तथा ट्रिपल सवारी दुपहिया वाहन चालकों पर भी विशेष नजर रखी गई। ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-9 मोड़ पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान कुल 134 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 26 वाहनों को इपाउड किया गया। इनमें एक मिट्टी से भरा डपर भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से मैक्सी कैब और आटो चालकों में हड़कंप मचा रहा।
वर्जन..
जो भी वाहन चालक सड़को पर यातायात नियमों का पालन नहीं करते, उन्हे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नियमों के पालन से खुद का और दूसरो का जीवन सुरक्षित होता है। पुलिस की ओर से समय-समय पर वाहन चालकों को समझाया भी जाता है, लेकिन फिर भी वे उल्लंघन करते है। ऐसे में पुलिस को सख्ती करनी पड़ती है।
--लोकेंद्र सिंह, एएसपी, बहादुरगढ़।