विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 महीने पहले इटली गए अंबाला के युवक की सड़क हादसे में मौत, 50 दिन बाद घर पहुंचा शव

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:23 PM (IST)

अंबाला शहर के अमन कुमार (22) का पार्थिव शरीर 50 दिन बाद इटली से लौटा, जहां सड़क दुर्घटना में उनकी ...और पढ़ें

चार माह पहले इटली गए युवक की सड़क हादसे में मौत।

चार माह पहले इटली गए युवक की सड़क हादसे में मौत।

HighLights

  1. अंबाला के अमन कुमार का शव 50 दिन बाद इटली से लौटा।

  2. इटली में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय अमन की मौत हुई थी।

  3. परिवार का सहारा बनने विदेश गया था, घर में मातम।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। विदेश जाकर परिवार के सपनों को साकार करने की आस संजोए पुरानी बकरा मंडी, खटीक मोहल्ला निवासी अमन कुमार (22) का पार्थिव शरीर रविवार को करीब 50 दिन बाद अंबाला शहर पहुंचा।

चार माह पूर्व इटली गए अमन की वहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इटली की एक सामाजिक संस्था के सहयोग से शव को दिल्ली तक पहुंचाया गया, जहां से रात करीब आठ बजे परिजन और क्षेत्रवासी पार्थिव शरीर को अंबाला लेकर पहुंचे।

इकलौते बेटे का शव देख मां का कलेजा फटा, मोहल्ले में छाया मातम

इकलौते बेटे का शव घर पहुंचते ही मां का कलेजा फट गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अमन अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसके पिता कमलजीत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अमन की दो बड़ी बहनें हैं, जो अभी अविवाहित हैं।

परिवार का सहारा बनने गया था विदेश

विदेश जाने से पहले अमन निजी माध्यम से बीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को सुधारने और बहनों के बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह चार महीने पहले ही इटली गया था।

लेकिन 50 दिन पहले आई हादसे की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। रविवार रात शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे खटीक मोहल्ले में गमगीन माहौल बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।