युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर घुमाने के बहाने किया रेप
लड़की अपनी मौसी के घर आई थी। उसकी रिश्तेदार ने लड़की को एक युवक से मिलाया। जिसने प्यार के जाल में फंसाकर लड़की से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
जेएनएन, अंबाला। मुलाना थानाक्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर युवक ने नारायणगढ़ के गांव में दुष्कर्म किया। मौसी के घर आई पीड़िता को नारायणगढ़ का 25 वर्षीय प्रिंस घुमाने के बहाने कार में किसी घर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक 25 जून, 2017 को दूर की महिला रिश्तेदार जोनी के माध्यम से उसकी मुलाकात पारस से हुई। पारस ने पीड़िता को बताया कि प्रिंस उससे प्यार करता है। इसके बाद पीड़िता और प्रिंस के बीच बातचीत शुरू हो गई। 17 जुलाई को पीड़िता व उसकी छोटी बहन को जोनी बहाने से उनकी मौसी के घर ले आई। यहां पर कुछ दिन तक दोनों बहनें रहीं।
यह भी पढ़ें: बैंक से कैश नहीं चुरा सके चोर तो रिकॉर्ड में ही लगा दी आग
21 जुलाई की सुबह प्रिंस पीड़िता को घुमाने के बहाने से अपनी कार में बिठाकर ले गया। एक घर में जाकर उसने कहा कि यह नाना-नानी का घर है और वे किसी काम से बाहर गए हैं। प्रिंस ने वहां लड़की के दुष्कर्म किया। वहां से वापस घर छोड़ने से पहले प्रिंस ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता घर आ गई लेकिन डर के कारण मुंह बंद रखा।
इसके बाद 24 जुलाई को आरोपी ने फिर से उसे फोन कर बुलाया और धमकी देकर लड़की को संबंध बनाने को कहा। ऐसे में लड़की ने परेशान होकर पूरी सच्चाई मां को बता दी। पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने प्रिंस के साथ दूर की महिला रिश्तेदार जोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।