धनखड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी
भारतीय जनता पार्टी केंद्र नेतृत्व द्वारा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को मनोनीत किए जाने पर हलका मुलाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
संवाद सहयोगी, मुलाना : भारतीय जनता पार्टी केंद्र नेतृत्व द्वारा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को मनोनीत किए जाने पर हलका मुलाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पूर्व विधायक राजवीर जी बराड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाना बाजार में मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर राजबीर बराड़ा ने कहा ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हरियाणा का संगठन और मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला सचिव रॉकी राणा, मुकेश सरपंच, श्रीपाल जैन, जगमोहन जैन, राजीव बंसल, वरुण गुप्ता, अशोक जैन, पिकी नरूला , रॉकी बंसल, यशपाल मलिक, ओमपाल शर्मा, अमित वासुदेव मुलाना, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरदीप राणा थम्बर, सुरजीत सिंह, विवेक शर्मा, प्रिस सिंह पार्षद, संदीप पार्षद, शमशेर पार्षद व दिनेश कुमार मौजूद रहे।