झुग्गियों में पहुंची महिलाएं और सेनेटरी पैड बांट गिनाए लाभ
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के बंद फाटक के पास झुग्गियों में शहर की प्रशिक्षि
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के बंद फाटक के पास झुग्गियों में शहर की प्रशिक्षित महिलाएं पहुंची और महिलाओं को सेनेटरी पैड के लाभ गिनाए गए। महिलाओं को जागरूक किया कि वह कपड़े की बजाय पैड का इस्तेमाल करें, इससे बीमारियों से बचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अब तो पैड भी सस्ते दामों पर मिलने लगा है। महज दस रुपये में चार पैड मिल जाते हैं।
इस अभियान को मंथन समाजिक चेतना संगठन की ओर से चलाया गया। वेनिका अग्रवाल ने बताया कि पहले ये पैड केवल बड़ी कंपनियों ही बनाती थी, इस कारण ये महंगे मिलते थे। धन की कमी और कम जागरूकता होने के कारण महिलाएं इसके प्रयोग से वंचित थी। इस उदेश्य को सामने रखकर ये अभियान पिछड़े क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। महिलाओं को नि:शुल्क पैड का वितरण किया गया। प्रवक्ता शारदा देवी ने बताया कि महिला बहुतकनीकी, सरकारी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। शहर में ये पैड केवल 2.50 रुपये प्रति पैड के मूल्य पर उपलब्ध हैं, इसे बाल भवन के निकट जन सेवा आरोग्य केंद्र के जैनरिक मेडिकल स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है। संस्था के नरेंद्र आनंद और हरमीत ¨सह, शारदा रानी, नरिंदर कौर, सरोज गर्ग, वेनिका, सरोज राजनवाल, प्रेम अग्रवाल, आशीष कुमार, अभिनव गुप्त मौजूद रहे।