महिलाओं को बनना होगा आत्मनिर्भर : डा. उपासना
कृषि विज्ञान केंद्र तेपला में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। यह कार्यक्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र तेपला अंबाला की देखरेख में आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला: कृषि विज्ञान केंद्र तेपला में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। यह कार्यक्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र तेपला अंबाला की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला किसान दिवस, किसान महिलाओं को सम्मानित करने, उनके कार्य को सराहने एवं कृषि में उनके योगदान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि घर की देखभाल के साथ-साथ वे आत्मनिर्भर भी बनें। प्रगतिशील किसान महिलाओं द्वारा अपने विचार सांझे किये गये। अधोई गांव की किसान महिला अमरजीत कौर ने अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आज के समय में सक्षम बनना जरूरी है। घर के काम के साथ-साथ और भी कार्य करना चाहिए इसके लिए उनको स्वयं सक्षम बनना पडेगा। कार्यक्रम में नाराणगढ़, साहा एवं शहजादपुर ब्लाक की 70 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर डा.अमित कुमार, इंजीनियर गुरुप्रेम सहित कई अन्य मौजूद रहे।