धोखाधड़ी मामले में महिला गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र के गांव झिझवरहेड़ी निवासी जसबीर सिंह ने शहर पुलिस को 12 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित सुल्तानपुर निवासी टेक चंद व आरोपित महिला ने 2 जनवरी से 10 जुलाई के दौरान विदेश भेजने के मामले में उससे धोखे से रकम वसूली है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 08:45 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
कुरुक्षेत्र के गांव झिझवरहेड़ी निवासी जसबीर सिंह ने शहर पुलिस को 12 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित सुल्तानपुर निवासी टेक चंद व आरोपित महिला ने 2 जनवरी से 10 जुलाई के दौरान विदेश भेजने के मामले में उससे धोखे से रकम वसूली है। इसकी शिकायत उसने अंबाला शहर पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। गत दिवस पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें