विंग कमांडर मनीष कुमार की बहन बोली- भईया ने राफेल लाकर दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट
हरियाणा के अंबालार एयरबेस पर कार्यरत मनीष सिंह फ्रांस से राफेल विमान लेकर आए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार वाले बेहदइ खुश है। बहन ने कहा कि भैया ने रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया है।
अंबाला, जेएनएन। यहां एयरफोर्स स्टेशन में तैनात विंग कमांडर मनीष सिंह की गिनती इंडियन एयरफोर्स के जांबाज पायलटों में होती है। उनके नाम फ्रांस से राफेल फाइटर जेट विमान लाने की उपलब्धि जुड़ गई है। इस पर उनका परिवार भी बेहद खुश है। मनीष सिंह की बहन ने कहा कि भैया ने फ्रांस से राफेल लाकर रक्षाबंधन का गिफ्ट दे दिया है।
विंग कमांडर मनीष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के बकवां गांव के रहने वाले हैं। मनीष दो भाई और दो बहन हैं। वह अपने परिवार में छोटे भाई अनुज, बबली, प्रिया के साथ अंबाला में रहते हैं। मनीष की बहन अंजली ने कहा कि भईया ने राफेल लाकर रक्षाबंधन का गिफ्ट दे दिया है।
दैनिक जागरण से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए विंग कमांडर मनीष ङ्क्षसह की मां उर्मिला सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। पिता पूर्व फौजी मदन सिंह ने कहा कि हमारे गांव के बहुत से सैनिक देश की सरहद पर सेवा करते आ रहे हैं। आज मेरे लाल मनीष ने राफेल को अंबाला तक पहुंचाया। इसकी जानकारी होने पर पूरे गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। दादा पुण्यदेव सिंह भी पूर्व सैनिक रहे हैं। वह गांव पर रहकर खेती और बागवानी करते हैं।
ददादा पुण्यदेव सिंह ने कहा कि यह खुशी ऐसी है जिसे बयां नहीं कर सकता। मेरा आशीर्वाद है मनीष अपने जीवन में और तरक्की करे। मनीष के कार्य से सभी गौरवान्वित हैं।
घर में शाम को हुई पूजा
मनीष की मां उर्मिला सिंह ने बताया कि हमें जैसे ही कोई खुशी वाली जानकारी मिलती है तो हमलोग उसके अनुरूप पूजा-पाठ की चर्चा में जुट जाते हैं। जब बेटे मनीष ने अंबाला में राफेल की लैंडिंग कराई तो सारे ग्रामीण खुशी से झूम उठे। शाम को उनके दरवाजे पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए पूजा-पाठ किया गया।