विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: ठंड की ठिठुरन के बीच जब CM मनोहर लाल अचानक पहुंचे चाय वाले की दुकान पर तो दुकानदार ने कही ये बात

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM (IST)

करनाल से चंडीगढ़ आते हुए सीएम मनोहर लाल अचानक अंबाला में रुके। यहां पर वे एक चाय की दुकान पर ...और पढ़ें

Ambala News: ठंड की ठिठुरन के बीच CM मनोहर लाल ने सड़क किनारे आम लोगों का हालचाल जाना।
Ambala News: ठंड की ठिठुरन के बीच CM मनोहर लाल ने सड़क किनारे आम लोगों का हालचाल जाना।

जागरण संवाददाता,अंबाला। करनाल से चंडीगढ़ आते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक अंबाला में रुके। यहां पर वे एक चाय की दुकान पर रुककर लोगों के साथ चाय की चुस्की का आनंद लिया और लोगों से उनका हाल चाल पूछा। सीएम मनोहर लाल को अपने बीच पाकर लोग भी खुश दिखे। उन्होंने कहा पहले कभी देखा नहीं इस तरह से मुख्यमंत्री अचानक हमारे बीच आ जाएं। दुकानदार ने कहा मेरा सौभाग्य है कि आप आए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकता था कि मुख्यमंत्री जी खुद आकर चाय पीएंगे।