मां ने डांटा तो किशोर ने फंदा लगाकर दी जान
थाना महेश नगर क्षेत्र के तहत दलीपगढ़ में एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल कैंट की मोर्चरी में रखवा दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:29 AM (IST)
जासं, अंबाला : थाना महेश नगर क्षेत्र के तहत दलीपगढ़ में एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल कैंट की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार वाशी निवासी दलीपगढ़ दसवीं कक्षा का छात्र था। मां घरेलू कामकाज कर उसका भरण पोषण कर रही थी। पुलिस का कहना है कि छात्र की मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया था, जिससे वाशी खफा हो गया था। इसी कारण से उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें