विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह कैसा खेल! एक नंबर दो आधार... एक अंबाला तो दूसरा छत्तीसगढ़ में जारी, अनिल विज के दरबार में पहुंचा अनोखा मामला

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:35 AM (IST)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एक ही आधार नंबर पर दो कार्ड जारी कर दिए, जिससे अंबाला और छत्तीसगढ़ के दो किशोरों को परेशानी हो रही है।

अनिल विज के दरबार में पहुंचा अनोखा मामला। फोटो जागरण

अनिल विज के दरबार में पहुंचा अनोखा मामला। फोटो जागरण

HighLights

  1. एक ही आधार नंबर पर दो कार्ड जारी, बड़ी गड़बड़ी।

  2. अंबाला और छत्तीसगढ़ के किशोरों को हो रही है परेशानी।

  3. मंत्री अनिल विज ने एफआईआर दर्ज कर जांच के दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, अंबाला। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से एक ही नंबर के दो आधार कार्ड जारी कर दिए गए। इनमें एक अंबाला और दूसरा छत्तीसगढ़ में जारी कर दिया गया। दोनों की जन्मतिथि भी एक है। स्थिति यह है कि एक किशोर की बायोमेट्रिक अपडेट होती है तो दूसरे का आधार प्रभावित हो जाता है।

इस गड़बड़ी के कारण अंबाला के किशोर का नाम परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से भी कट गया। पिता तीन साल से अंबाला से चंडीगढ़ तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। वीरवार को मामला ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचा। मंत्री ने एफआइआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।

दोनों की जन्मतिथि भी एक

एक नंबर, दो अलग-अलग किशोर और दो राज्यों में आधार की विशिष्ट पहचान व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अंबाला के नगला जाट्टान के 17 वर्षीय जतिन के आधार नंबर पर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में रहने वाले एक अन्य किशोर का आधार कार्ड भी जारी हो गया। दोनों की जन्मतिथि भी एक ही है।

नतीजा यह है कि एक किशोर की बायोमेट्रिक अपडेट होती है तो दूसरे का आधार प्रभावित हो जाता है। इस गड़बड़ी के चलते जतिन का नाम परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से भी कट गया। पिता पिछले तीन साल से अंबाला से चंडीगढ़ तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक का आधार अपडेट कराया तो दूसरे का बंद

वीरवार को धर्मवीर अपनी बेटी के साथ विज के जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने बताया उनके बेटे जतिन का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है, लेकिन जांच और अपडेट कराने के दौरान पता चला कि उसी 12 अंकों के नंबर पर छत्तीसगढ़ के एक अन्य किशोर का भी आधार दर्ज है।

दोनों के नाम और जन्मतिथि में समानता के कारण मामला और उलझ गया है। जब वह अपने बेटे का आधार अपडेट कराने का प्रयास करते हैं तो छत्तीसगढ़ में रहने वाले दूसरे किशोर का आधार प्रभावित हो जाता है। वहीं, दूसरे की बायोमेट्रिक प्रक्रिया होने पर उनके बेटे की बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पाती।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।