Move to Jagran APP

गीता जयंती महोत्सव में उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति बढ़ा सकते शोभा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में उपराष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति शोभा बढ़ा सकते हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 01:11 AM (IST)
गीता जयंती महोत्सव में उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति बढ़ा सकते शोभा
गीता जयंती महोत्सव में उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति बढ़ा सकते शोभा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में उपराष्ट्रपति एवं पूर्व राष्ट्रपति शोभा बढ़ा सकते हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा है। लिहाजा दोनों महानुभावों के आगमन का समय अलग-अलग होगा।

loksabha election banner

ब्रह्मसरोवर के तट पर 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर केडीबी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मुख्य अतिथि को लेकर सरकार की ओर से मंथन किया जा रहा है। सरकार की ओर से पिछली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्यातिथि रहे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस बार भी महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं। इसके साथ ही महोत्सव में उप राष्ट्रपति के आने भी संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय पयर्टन मंत्रालय के सहयोग से बुलाए जाएंगे विदेशी कलाकार

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से विदेशी कलाकार बुलाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से शिल्पकला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों को निमंत्रण दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार एक दर्जन से ज्यादा विदेशी कलाकार शिरकत कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि के नाम पर चल रहा मंथन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग का कहना है कि सरकार की ओर से मुख्य अतिथि के नाम पर मंथन किया जा रहा है। उप राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को निमंत्रण सरकार के स्तर पर भेजा जाता है। केडीबी की ओर से महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

संगोष्ठी में शामिल होंगे विशेषज्ञ

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में इस बार विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें वैज्ञानिक, चिकित्सक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं। मॉरीशस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से भी ¨हदी विशेषज्ञ संगोष्ठी में शिरकत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.