Move to Jagran APP

मुलाना से भाजपा को मिली 35 हजार की बढ़त

डीएवी रिवर साइड पब्लिक स्कूल को मतगणना केन्द्र बनाया गया। जहां मुलाना विधानसभा के 261 बूथों की मतगणना 19 चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया पहले चरण से ही आगे रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:30 AM (IST)
मुलाना से भाजपा को मिली 35 हजार की बढ़त
मुलाना से भाजपा को मिली 35 हजार की बढ़त

संवाद सहयोगी, मुलाना : डीएवी रिवर साइड पब्लिक स्कूल को मतगणना केन्द्र बनाया गया। जहां मुलाना विधानसभा के 261 बूथों की मतगणना 19 चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया पहले चरण से ही आगे रहे। उन्हें पहले चरण में 4864 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी से आधे से भी कम 2034 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा दूसरे नंबर रही। जिसके बाद लगभग हर चरण में यही स्थिति चलती रही। दूसरे चरण में भाजपा को 3681 और कांग्रेस को 1888, तीसरे चरण में भाजपा को 3990 जबकि कांग्रेस को 2540 वोट प्राप्त हुए। चौथे चरण में भाजपा को 4827 व कांग्रेस को 2552 वोट प्राप्त हुए। जिससे दोनों के बीच मतों का अंतर बढ़ता जा रहा था। पांचवें चरण में भाजपा को 3866 जबकि कांग्रेस को 2512 मत प्राप्त हुए। छठे चरण में भाजपा को 4469 व कांग्रेस को 2420 मत व सातवें चरण में भाजपा को 4592 जबकि कांग्रेस को 2407 मत प्राप्त हुए। आठवें चरण में भाजपा को 3669 व कांग्रेस को 1877 मत मिले। नौवें चरण में भाजपा को 4054 व कांग्रेस को 2646 व दसवें चरण में भाजपा को 4296 जबकि कांग्रेस को 2329 मत प्राप्त हुए।

loksabha election banner

11वें चरण में भाजपा को 2998 मत और कांग्रेस को 2419 मत, 12वें चरण में भाजपा को 3977 वोट व कांग्रेस को 2836 वोट मिले। 13वें चरण में भाजपा को 4010 व कांग्रेस को 2696 वोट प्राप्त हुए। 14वें चरण में भाजपा को 4785 व कांग्रेस को 2873 वोट प्राप्त हुए। 15वें चरण में 4993 भाजपा को जबकि कांग्रेस को 1868, 16वें चरण में भाजपा को मुलाना विधानसभा से सबसे ज्यादा मत प्राप्त हुए। 16वें चरण में भाजपा को 5260 की बंपर वोटिग व कांग्रेस को केवल 2081 वोट प्राप्त हुए। 17वें चरण में भाजपा को 3575 व कांग्रेस को 2438, 18 वें चरण में भाजपा को 4094 व कांग्रेस को 2394। अंतिम 19वें चरण में भाजपा को 3065 जबकि कांग्रेस को 1423 वोटें मिली। मुलाना की जनता ने भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को 79065 मत देकर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा से 35,832 की बढ़त दिलाई। कुमारी सैलजा मुलाना से केवल 43233 मत ही प्राप्त कर सकी जबकि बसपा ने 23487 मत प्राप्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.