मास्क न पहनने के चलते किए 38 लोगों के चालान
नगर निगम शहर की टीम द्वारा मास्क न पहनने पर 38 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:13 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:13 AM (IST)
जासं, अंबाला शहर : नगर निगम शहर की टीम द्वारा मास्क न पहनने पर 38 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। लोगों को समझाया गया कि वे मास्क पहनकर रखें, शारिरिक दूरी बनाकर रखें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। नगर निगम द्वारा इसके तहत मुनादी भी करवाई जा रही है। शनिवार को मंजी साहिब गुरुद्वारा, पुरानी घास मंडी, एमडीएसडी रोड, मानव चौक, सेक्टर 9, प्रेम नगर, जलबेड़ा रोड, हिसार रोड पर अभियान चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें