होली मिलन पर की क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : नारायणगढ़-काला आम्ब मार्ग पर स्थित आदर्श फिलिग स्टेशन पर होली मिलन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की कई राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। चन्द्रपाल शास्त्री द्वारा वैदिक रिति के अनुसार यज्ञ में क्षेत्र में खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की कामना करते हुए आहूतियां डाली गई। शास्त्री के अनुसार कथानक है कि पुरातन काल में शक्तिशाली राजा हिरण्य कश्यप का पुत्र प्रहृलाद विष्णु का भक्त था। हिरण्य कश्यप का इससे चिढ़ थी। हिरण्य कश्यप ने अपनी बहन और प्रहृलाद भक्त की बुआ होलिका को प्रहृलाद को मारने के लिए कहा। कहा जाता है कि होलिका के पास एक ऐसा दुप्पटा था जिसे ओढ़ने पर वह आग के प्रभाव से बच सकती थी। होलिका ने उस दुप्पटे को ओढकर भक्तराज प्रहृलाद को गोद में उठा लिया और आग में कूद पड़ी।