Move to Jagran APP

गोपालक कहलाने वालों के घरों में गाय नहीं विदेशी कुत्ते : दिग्विजय

भाजपा सत्ता में झूठे वादे कर आई है। अपने आप को गोमाता पालक कहने वालों के घर में गाय नहीं है। ये गाय नहीं बल्कि कुत्ते पालते हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 08:30 AM (IST)
गोपालक कहलाने वालों के घरों में गाय नहीं विदेशी कुत्ते : दिग्विजय
गोपालक कहलाने वालों के घरों में गाय नहीं विदेशी कुत्ते : दिग्विजय

संवाद सहयोगी, मुलाना : भाजपा सत्ता में झूठे वादे कर आई है। अपने आप को गोमाता पालक कहने वालों के घर में गाय नहीं है। ये गाय नहीं बल्कि कुत्ते पालते हैं। आप कभी इनकी कोठियों में जाकर देखो तो विदेशी नस्ल के कुत्ते मिलेंगे। धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने देश व प्रदेश में विकास नहीं करवाए हैं। युवा वर्ग नौकरियों के लिए भटक रहे हैं। किसान को फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। आज हमें बच्चा दल पार्टी कहा जाता है। लेकिन पार्टी बच्चा दल नहीं है। हमने हाल ही में हुए चुनावों में 38 हजार वोट लेकर अपनी एक बहुत बड़ी उपस्थिति दर्ज करा दी है। भाजपा का विकल्प जजपा है। उक्त शब्द जन नायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय ¨सह चौटाला ने होली गांव में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जाट व नॉन जाट व धर्म के नाम से वोट मांगे हैं। प्रधान मंत्री ने अपने चुनावी वादों में कहा था कि जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे। लेकिन लोगों के अकाउंट में एक पैसा भी नहीं आया। चौधरी देवी लाल गाय पालते थे। कांग्रेस पार्टी खुद टूटी पड़ी है। मौके पर बलविन्द्र लंडा, सिया राम होली, संजीव होली, मदन जोगी, विक्रम वजीदपुर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.