सौतेला पिता एक साल से बेटी के साथ कर रहा था दुराचार
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक सौतेला पिता द¨रदग
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के महेशनगर क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक सौतेला पिता द¨रदगी की सारी हदें पार करते हुए करीब एक साल से 12 वर्षीय अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित बच्ची या उसकी मां किसी को इसके बारे में बता न दे, आरोपित ने दोनों को जान से मारने की धमकी दे रखी थी। किसी तरह बच्ची ने हिम्मत जुटाई और थाना पहुंच गई। पुलिस ने महेशनगर थाने में आरोपित पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दरअसल, पीड़ित बच्ची की मां का उसके पिता के साथ कुछ साल पहले तलाक हो गया था। उसकी दूसरी शादी हरप्रीत के साथ हुई थी, जो कारपेंटर का काम करता है। महिला तलाक के बाद अपनी 12 साल की बेटी को भी अपने साथ ले आई थी। हरप्रीत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और बाद में उसने सौतेली बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। बाद में हरप्रीत ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनना शुरू कर दिया। बच्ची ने अपनी मां को यह बात बताई तो हरप्रीत ने दोनों मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दे दी। वह उसे स्कूल भी नहीं जाने देता और तकरीबन दोनों को घर में ही बंद रखता था। बृहस्पतिवार दोपहर मां-बेटी घर से निकली और सीधे थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। देर शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला।
वर्जन
बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सत¨वदर कौर, सब इंस्पेक्टर, महेशनगर थाना।
पुलिस अस्पताल में मेरे पास बच्ची को लेकर आई थी। मैंने उसका मेडिकल किया है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
डॉ. मंजू, डॉक्टर, छावनी नागरिक अस्पताल।