सोशल मीडिया पर भूख हड़ताल की वीडियो देख आचार्य करेंगे गीता का पाठ
छावनी के सैन्य क्षेत्र में परेड की जनता मालिकाना हक की लड़ाई को सोशल वीडियो पर भी रोजाना अपलोड कर रही है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वीडियो देख कर आचार्य मदन मोहन ने मालिकाना हक जनसभा को अपना समर्थन दिया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के सैन्य क्षेत्र में परेड की जनता मालिकाना हक की लड़ाई को सोशल वीडियो पर भी रोजाना अपलोड कर रही है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वीडियो देख कर आचार्य मदन मोहन ने मालिकाना हक जनसभा को अपना समर्थन दिया है। आचार्य ने जनता से कहा कि वह उनका हौसला बढ़ाने के लिए सात दिवसीय श्रीमद भागवत गीता का पाठ किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठी जनता ने आचार्य के समर्थन को स्वीकार कर तैयारियां शुरू कर दी है।
बुधवार को परेड में धरने का 27वें दिन प्रदीप, विकास, ज्ञानचंद, जितेंद्र, कांता, किरण व सुमन भूख हड़ताल पर बैठी। आचार्य मदन मोहन ने बताया है कि फेसबुक पर भूख हड़ताल का वीडियो देखकर उसे लगा कि जनता के इस दर्द को भगवान के नाम से कम कर सकते हैं। इसीलिए मालिकाना हक जनसभा के साथ वह श्रीमद भागवत कथा का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से पाठ शुरू होगा। यह पाठ श्री राधा कृष्ण मंदिर तोपखाना परेड में होगा। रोजाना शाम 8 से रात 11 बजे तक कथा का गुणगान होगा।