लैंगिक भेदभाव को बहुत ही संवेदना से समझने एवं समझाने की आवश्यकता :भल्ला
राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं से जुड़े विषयों बारे जानकारियां दी गई।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं से जुड़े विषयों बारे जानकारियां दी गई। जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही गैर सरकारी संस्था सांझ'' जागो-री ! की ओर से मंगलवार को इसके संस्थापक सदस्यों डॉ. रेवा ऋषि, डॉ.नीरजा अग्रवाल के नेतृत्व में छात्राओं को लैंगिक-संवेदीकरण, भेदभाव और जागरुकता से सम्बंधित जानकारियां दी। उन्होंने मुख्य रूप से लैंगिक-संवेदीकरण की सूक्ष्म पक्षों को छात्राओं को समझाया और छात्राओं को अपने अस्तित्व की पहचान बनाये रखने के लिए हम हैं'' का नारा दिया। प्राचार्या रजनी भल्ला ने कहा कि आज के परिवेश में लैंगिक भेदभाव को बहुत ही संवेदना से समझने एवं समझाने की आवश्यकता है। संस्था के सदस्यों का धन्यवाद करते कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से छात्राएं जागरूक होकर निश्चित ही अपना सर्वांगीण विकास कर सकेंगी। साथ ही आगामी चुनाव में मतदान के अधिकार की याद बनाए रखने के लिए 12 मई शब्द को छात्राओं ने मेहंदी से कलाई पर अंकित करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महिला-प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।