यूपीए सरकार के वक्त देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ : विज
जब सोनिया गांधी यूपीए की अध्यक्ष व डा. मनमोहन ¨सह प्रधानमंत्री थे तो उन 10 वर्षों में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उतना भ्रष्टाचार तो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था।
जागरण संवाददाता, अंबाला : जब सोनिया गांधी यूपीए की अध्यक्ष व डा. मनमोहन ¨सह प्रधानमंत्री थे तो उन 10 वर्षों में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उतना भ्रष्टाचार तो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था। उस समय समाचार पत्रों की सुर्खियां भ्रष्टाचार व आतंकवाद की खबरें बनती थी। यही कारण है कि जनता अब गांधी परिवार को बेल परिवार के नाम से जानने लगी है। कांग्रेस ने अंग्रेजों से भी ज्यादा लूटकर जनता को पर अत्याचार किए हैं। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को गांव बोह, गो¨वद नगर, हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ एक मी¨टग के दौरान कहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की बात पर कहा कि कांग्रेसी चुनावों में किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। उनके द्वारा नकारात्मक प्रचार का यही उपचार है कि हम कांग्रेस द्वारा किए जा रहे नकारात्मक प्रचार का जवाब 10 गुना सकारात्मक प्रचार से दें। कांग्रेसी झूठे प्रचार के द्वारा चुनाव जीतने की नीति पर चल रहे हैं लेकिन देश की जनता बहुत जागरूक है। वह आने वाले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर नजर आ रही है।