Move to Jagran APP

नाले में गिरी गाय को दो घंटे मशक्कत के बाद निकाला बाहर

अंबाला छावनी के पक्की सराय के पास गाय नाले में गिर गई। गाय को बचाने के लिए महिला बच्चे युवा सब दौड़ पड़े। सभी लोगों ने गाय को नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया। मगर गाय दुकान के आगे पटे नाले में बुरी तरह फंस गई। आसपास के लोगों ने नाले को तोड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 07:34 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 07:34 AM (IST)
नाले में गिरी गाय को दो घंटे मशक्कत के बाद निकाला बाहर

फोटो: 14 से 15 जागरण संवाददाता, अंबाला :

loksabha election banner

अंबाला छावनी के पक्की सराय के पास गाय नाले में गिर गई। गाय को बचाने के लिए महिला, बच्चे युवा सब दौड़ पड़े। सभी लोगों ने गाय को नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया। मगर गाय दुकान के आगे पटे नाले में बुरी तरह फंस गई। आसपास के लोगों ने नाले को तोड़ा। लेकिन गाय बाहर नहीं निकल पाई। उसके बाद लोगों ने नगर परिषद के कर्मचारियों को फोन कर जेसीबी मगाने का प्रयास किया। लेकिन नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में लोगों ने एक चालक को रोका और कार में रस्सा बांधकर गाय को निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गाय बाहर निकल पाई।

बच्चे और महिलाएं आगे

गाय को बचाने के लिए हर कोई आगे आता दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी। हर कोई बस गाय को नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास में लगा था। वहीं बच्चे और महिलाएं भी पीछे नहीं थी। उन्होंने भी गाय को बचाने के लिए हर तरह से प्रयास किया। बाद में जब गाय सुरक्षित बाहर निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। खुले में घूम रहे बेसहारा पशु

क्षेत्र में बेसहारा पशु खुले में घूम रहे है। नगर परिषद के पास भी बेसहारा पशुओं को रखने के लिए कोई विकल्प तक नहीं है। वहीं रामबाग रोड पर बनी गौशाला में भी करीब एक हजार पशु है। जिसमें अधिक पशु रखने की जगह तक नहीं है। ऐसे में बेसहारा पशुओं को ठिकाना तक नहीं मिल पा रहा है। पशु कभी गड्ढों तो कभी नाले में गिर जाते है। वहीं सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.